छत्तीसगढ़

रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी

रायपुर PHQ में OSD नियुक्त, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर।
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कमलोचन कश्यप को रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत यह संविदा नियुक्ति प्रदान की है। कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा अगले आदेश तक (जो पहले हो) के लिए PHQ रायपुर में रिक्त असंवर्गीय पद पर OSD के रूप में तैनात किया गया है।

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को अनुभवी अधिकारी की सेवाओं का लाभ उठाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे कमलोचन कश्यप के अनुभव से पुलिस मुख्यालय के कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button