रायगढ़

Raigarh News: ट्रैक्टर से नीचे गिरकर 1 महिला की मौत, दूसरी गंभीर रुप से घायल, ढलाई करने जाते समय हुआ हादसा

 







रायगढ़। रायगढ़ जिले में ढलाई करने जाते समय ट्रैक्टर से नीचे गिरकर दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां एक महिला की मौत हो गई दूसरे का इलाज जारी है। मृतका के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी राम राठिया, निवासी अमलीडीह ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल सुबह उसकी पत्नी सहोद्रा राठिया गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रेक्टर क्रमांक CG 22 D 1002 जिसमें मिक्चर मशीन लगा हुआ है, उसमें बैठ कर मकान ढलाई करने ग्राम चोटीगुडा जा रहे थे, जब वे औराईमुडा चौक के पास पहुंचे ही थे की ट्रैक्टर चालक के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से इंजन में बैठी सहोद्रा और सुशीला नीचे गिर गए।
इस दौरान मिक्चर मशीन का चक्का सहोद्रा राठिया के सीना में चढ जाने से उसके सीना एवं शरीर में गंभीर चोंट लगा है, साथ ही सुशीला राठिया को भी चोंट आई है। इस घटना के बाद दोनो को ईलाज के लिए सीएचसी घरघोडा लेकर भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही डॉक्टर ने सहोद्रा राठिया को मृत घोषित कर दिया। बहरहाल मृतका के पति की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button