सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का दूसरा चरण आरंभ

रायगढ़ February 3, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का दूसरा चरण आरंभ

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का दूसरा चरण आरंभ

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा क्योड़क गांव में सातवां स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

क्योड़क में आयोजित सातवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 929 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई

आंखों की जांच के बाद 190 लोगों को निःशुल्क चश्में दिए, जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन शीघ्र कराए जाएंगे

कैथल, 3 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। दूसरे चरण के अंतर्गत पहला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मंगलवार को कैथल विधानसभा क्षेत्र के क्योड़क गांव स्थित शहीद सिपाही जिले सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में 929 ग्रामीणों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, स्त्री रोग जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच सहित विभिन्न चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। नेत्र जांच के उपरांत जरूरतमंद 190 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं, जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनके ऑपरेशन शीघ्र ही निःशुल्क कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण की जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि पहले चरण की सफलता के बाद, अब दूसरे चरण में भी तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, समय पर जांच सुनिश्चित करना तथा गंभीर बीमारियों की पहचान कर उपचार की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। इस अवसर पर सरपंच जसबीर सिंह सरपंच क्योड़क, राजपाल तंवर
मंडल अध्यक्ष, धरिंदर, बलकार सिंह, मोंटू क्योड़क, सतीश भारद्वाज, हुसैन वाल्मीकि,
अशोक दयोरा, विनोद दयोरा, शुभम ऐरी, कैथल हल्का इंचार्ज अरविंद गोलन, गुहला हल्का प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया, कलायत हल्का प्रभारी विरेन्द्र सारण, राजेंद्र राजपूत, राहुल शर्मा और सुमित कुमार उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: