कल्याण कॉलेज में NSUI का उपद्रव: प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, प्रिंसिपल के साथ अभद्रता के आरोप

छत्तीसगढ़ December 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
कल्याण कॉलेज में NSUI का उपद्रव: प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, प्रिंसिपल के साथ अभद्रता के आरोप

कल्याण कॉलेज में NSUI का उपद्रव: प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, प्रिंसिपल के साथ अभद्रता के आरोप

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपद्रव की घटना के बाद NSUI के प्रदेश महासचिव पर FIR दर्ज किया गया है। NSUI के कार्यकर्ता बीते दिन कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल विनय शर्मा के केबिन में एकाएक घुसे थे। जिसके बाद उन्होंने अभद्रता करते हुए प्रिंसिपल के नेम प्लेट पर स्याही फेंक दिया था।

घटना के बाद NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया समेत सात पर भिलाई नगर थाना में FIR दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्रिंसिपल पर कॉलेज के ही महिला सफ़ाईकर्मी से अभद्रता के आरोप लगे थे। जिसके बाद अचानक NSUI ने हमला बोल दिया था। घटना के बाद आकाश कन्नौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमिक पटेल, अंशुल शर्मा और अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान NSUI कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखाई दिए थे। इसी दौरान उन्होंने प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा से कार्यालय में घुसकर धक्का- मुक्की करने लगे। घटना में प्राध्यापक नितेश गुप्ता पर भी शामिल होने के आरोप लगे हैं। मामला दर्ज होने के बाद भिलाई नगर पुलिस जाँच में जुट गई है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
BNS की धारा 324 1 (पब्लिक प्रॉपर्टी को नुक़सान पहुंचाना)

BNS की धारा 296 (पब्लिक प्लेस में ग़लत शब्दों का प्रयोग)

BNS की धारा 221 (लोक सेवक को उसके लोक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना)

BNS 191 2 (दंगे से संबंधित – गैरकानूनी भीड़ जब हिंसा या बल का प्रयोग करती है)

खबर शेयर करें: