रायगढ़ में अधिवक्ता संघ चुनाव, अध्यक्ष-सचिव पद के लिए 3-3 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 4 नवंबर को मतदान, 5 नवंबर को होगी मतगणना
रायगढ़ में अधिवक्ता संघ चुनाव, अध्यक्ष-सचिव पद के लिए 3-3 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 4 नवंबर को मतदान, 5 नवंबर को होगी मतगणना
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए अब तक 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 2, उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला और ग्रंथालय सचिव पद के लिए 1-1 नामांकन आया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी शिशिर वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की प्रक्रिया 14 से 23 अक्टूबर तक चलेगी। अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार तिवारी और शतेन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
सचिव पद के लिए कोमल प्रसाद साहू, संजय कुमार दास और मेदिनी प्रसाद मिश्रा ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार शर्मा और प्रवीर क्रांति राय ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला पद के लिए ज्योति किरण मार्को ने नामांकन भरा है।
ल
कई पदों पर अभी नहीं आए नामांकन
उप निर्वाचन अधिकारी शरद बेरीवाल के अनुसार, ग्रंथालय सचिव पद के लिए कौशल सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किया है। सह सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए अभी तक कोई नामांकन नहीं आया है।
24 अक्टूबर को स्क्रूटनी, 27 को जारी होगी सूची
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 26 अक्टूबर को अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 5 नवंबर को मतगणना की जाएगी।