Raigarh News: रायगढ़ में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति, सास और जेठानी गिरफ्तार

रायगढ़ April 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति, सास और जेठानी गिरफ्तार

Raigarh News: रायगढ़ में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति, सास और जेठानी गिरफ्तार

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले पति, सास और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 20 साल की युवती की शादी करीब एक साल पहले प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। शादी की शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद से छोटी-छोटी बातों पर ससुराल पक्ष विवाद करने लगा। आए दिन विवाहिता के साथ उसके पति, सास और जेठानी का झगड़ा होता था।

5 अप्रैल को भी घरेलू बात पर विवाहिता का उसकी जेठानी के साथ विवाद हुआ। जब उसका पति घर पहुंचा, तो उसके साथ भी झगड़ा हो गया। तब विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया। जहां जांच में खुलासा हुआ कि विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाता था। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति प्रकाश सिंह, उसकी सास और जेठानी को आज गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/cg-newly-married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-laws-arrested-3954773

खबर शेयर करें: