देश

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कैथल में ‘SHE कैंप’ का आयोजन, 1021 छात्राओं ने लिया स्वास्थ्य जागरूकता व जांच का लाभ

 

किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और परीक्षा तैयारी को सशक्त बनाने की पहल

कैथल, 7 मार्च। कैथल के इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा ‘SHE कैंप (Strong, Healthy, Exam Ready)’ का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य और उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा मनोवैज्ञानिक विकास को सुदृढ़ करना था, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन और शिक्षा के लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकें। इस कैंप में कुल 1021 किशोरियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह पहल सांसद नवीन जिन्दल की उस सोच को दर्शाती है कि “आज बेटियों की प्रगति ही कल राष्ट्र की प्रगति है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के फतेहाबाद की पावरलिफ्टर हर्षिता रानी को आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों को साझा किया तथा उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

कैंप के दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इनमें एनीमिया वैन द्वारा 163 जांच, प्रयोगशाला में 3 जांच तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से 16 किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिससे छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के अध्यक्ष राम बहादुर खुरानिया और प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग के सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया। ‘SHE कैंप’ नवीन जिन्दल फाउंडेशन के उन निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिनके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के जरिए युवा बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button