Raigarh News: डेम में किनारे मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, गला रेतने व पत्थर से कुचलकर हत्या करने की संभावना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायगढ़ May 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh News: डेम में किनारे मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, गला रेतने व पत्थर से कुचलकर हत्या करने की संभावना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 Raigarh News: डेम में किनारे मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, गला रेतने व पत्थर से कुचलकर हत्या करने की संभावना, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायगढ़। तुमिडीह स्थित डैम किनारे जंगल मे एक अज्ञात युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। युवती का शव डैम किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पूंजीपथरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम किंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया है। वहीं युवती की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे और घटनास्थल के आसपास फेंके होने की आशंका जताई जा रही है। युवती के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं चेहरे को पत्थर से कुचलने की भी बात सामने आ रही है, जिससे हत्या को अंजाम देने के बाद पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों की तलाश और मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

खबर शेयर करें: