छत्तीसगढ़

CG में 8 बंदरों की रहस्यमयी मौत, पेड़ से गिरे एक-एक कर, वन विभाग ने शुरू की जांच 

 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुई क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुवार शाम कदम के पेड़ पर बैठे 8 बंदर अचानक एक-एक कर नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर पेड़ पर सामान्य रूप से बैठे हुए थे, तभी अचानक वे गिरने लगे। पास स्थित कॉलेज के अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

अधिकारीयों ने लिया स्थिति का जायजा
सूचना मिलते ही पंडरिया के अनुविभागीय अधिकारी सुयेश दिवान, रेंजर पल्लवी, डिप्टी रेंजर संतोष सोनी, वन रक्षक जितेंद्र चंद्राकर एवं पांडातराई रेंज के अधिकारी कय्यूम खान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शुक्रवार को हुआ मृत बंदरों का पोस्टमार्टम
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, मौके पर 7 बंदरों की मौत हो चुकी थी, जबकि 8वां बंदर भी मृत अवस्था में पाया गया। शुक्रवार को वाइल्ड लाइफ डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया गया।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button