छत्तीसगढ़

CG News: घर में चल रही थी मुर्गाभात पार्टी के साथ शराब, अचानक तबीयत बिगड़ने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर  

कोरबा। कोरबा जिले के कोरकोमा गांव में एक मुर्गा-भात पार्टी में खाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजबिन चौहान और जेमसिह के रूप में हुई है, जबकि राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पीड़ित एक ही परिवार से हैं और उन्होंने मुर्गाभात पार्टी में हिस्सा लिया था।

बताया जा रहा है कि मुर्गाभात पार्टी राजबिन चौहान के घर में आयोजित की गई थी। खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 69 वर्षीय राजबिन चौहान और 45 वर्षीय जेमसिह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मृतिका राजबिन की बहू रानू चौहान ने बताया कि उसकी सास और उसका पति राजकुमार गांव में ही रहने वाले राजमणि के घर पर मुर्गा-भात खाने गए थे। जहां से वापस लौटने के बाद मुर्गा-भात घर लेकर आई और खाने के बाद उल्टी करने लगी। उसके पति की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी करने लगे।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर सभी को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। बाकी का इलाज अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि किसी दूसरे गांव में पूजा पाठ में मुर्गा दिया गया था। जिसे लॉकर राजमणि के घर पार्टी मनाई जा रही थी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है। घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई। वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जहां मुर्गा-भात खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है। जिसमें दो की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button