छत्तीसगढ़

सरगुजा में रिश्तों का कत्ल: प्रेम संबंध में बाधा बन रही 65 वर्षीय चाची को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, भतीजी समेत दोनों गिरफ्तार

 

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली और रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के लखनपुर क्षेत्र में एक भतीजी ने अपने ही प्रेम संबंध को छुपाने और उसमें बाधा बन रही अपनी 65 वर्षीय सगी चाची की प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। लेकिन लखनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा -निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना लखनपुर में सूचनाकर्ता रंजीत लकड़ा पिता रामभजन लकड़ा, उम्र 45 वर्ष, निवासी भुईंयापारा, जुना लखनपुर के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा, उम्र 65 वर्ष, निवासी जुना लखनपुर का दिनांक 31/05/2026 के रात्रि 09 बजे से दिनांक 01/06/2026 के प्रातः 07 बजे मध्य किसी अज्ञात कारणों से मौत हो गया है। इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में मर्ग क्रमांक 52/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग कायम कर जांच महिला विवेचक के साथ मिलकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, विधिवत् रूप से शव का निरीक्षण, शव निरीक्षण पर शरीर के अलग-अलग भागों पर चोट और रगड़ने के निशान पाये गये, मृतिका के शव पोस्टमार्टम कराये जाने पर पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक किस्म लेख किये जाने से मृतिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारकर हत्या करना पाये जाने से मामले में थाना लखनपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1)बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का निरीक्षण/अवलोकन पर पाया गया कि घटना के मध्य रात्रि एक व्यक्ति के द्वारा मृतिका लक्ष्मी लकड़ा के घर अंदर जाने व कुछ देर बाद बाहर निकलना एवं इसके पश्चात् मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का का निकल कर बाहर आये व्यक्ति के साथ मोटर साइकिल में बैठकर जाते दिखाई देने पर मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का एवं उसके प्रेमी आषिश कुमार गुप्ता को तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर आरोपीगणों के द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक घटना के पूर्व से ही दोनों के प्रेम संबंध में बाधा उत्पन्न करने की बात को लेकर तथा अपने प्रेम संबंध को छुपाने के लिए मृतिका लक्ष्मी लकड़ा केा पकड़कर दीवाल पर धक्का देकर मारपीट कर हत्या कर घटना स्थल से दोनों के एक साथ घर से बाहर निकल कर रात भर बाहर रहना बताया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, पहने हुए कपड़े इत्यादि जप्त किया गया तथा मामले आरोपीगण के विरूद्व गिरफ्तारी योग्य अपराध सबूत पाये से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



















 प्रकरण में संलिप्त आरोपीगण

01. आशिष कुमार गुप्ता पिता उमेष गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
02. तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोसगा, रानीकछार, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी/उपनिरीक्षक संपत पोटाई, सउनि परशु राम, प्रधान आरक्षक सतीष सिंह, पिताम्बर सिंह, अजय पाण्डेय, प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक दशरथ राजवाडे इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button