छत्तीसगढ़

मुंगेली: सरकारी खाते में सेंध! बैंक कर्मचारी ने उड़ाए 27 लाख, गोपनीय ID से रचा पूरा खेल

मुंगेली।
जिले में सरकारी खजाने के साथ बड़ी धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से करीब 26.87 लाख रुपये की हेराफेरी कर ली गई। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन से लेकर बैंक प्रबंधन तक में हड़कंप मच गया है।

गोपनीय ID से निकाले गए लाखों रुपये

यह मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंगेली शाखा से जुड़ा है। अपर कलेक्टर जी.एल. यादव द्वारा बैंक को भेजे गए नोटिस के बाद जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। खाते से जो लेन-देन हुए, वे कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा अधिकृत ही नहीं थे

बैंक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उनके कर्मचारी CSA टिकेश कुमार ने अधिकारियों की गोपनीय आईडी का दुरुपयोग कर आंतरिक वाउचर के जरिए सरकारी खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

मामला उजागर होते ही एक्शन में बैंक

जैसे ही हेराफेरी सामने आई, बैंक प्रबंधन ने आनन-फानन में पूरी गबन की गई राशि वापस खाते में जमा कर दी। आरोपी कर्मचारी से जवाब तलब किया गया, लेकिन जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया।

इसके साथ ही रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासन संतुष्ट नहीं, उठ रहे गंभीर सवाल

हालांकि बैंक ने रकम वापस जमा कराकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की है, लेकिन जिला प्रशासन इससे संतुष्ट नहीं है। प्रशासन का साफ कहना है कि



















“यह सिर्फ गबन नहीं, बल्कि शासकीय राशि की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है।”

प्रशासन का मानना है कि इस पूरे मामले में बैंक प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर होती है और आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button