सांसद नवीन जिन्दल 20 फरवरी को करेंगे जिला कारागार कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन

वॉलीबॉल के एग्जीबिशन मैच से ‘कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग– सीजन 1’ की करेंगे घोषणा
जिला कारागार में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा वॉलीबॉल कोर्ट का किया गया है निर्माण
कुरुक्षेत्र, 19 फरवरी 2026। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा 20 फरवरी को, जिला कारागार कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। इसी अवसर पर वॉलीबॉल के एग्जीबिशन मैच से ‘कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग – सीजन 1’ की घोषणा भी की जाएगी जोकि अप्रैल में आरंभ होगी।
यह वॉलीबॉल कोर्ट सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया है। इस वॉलीबॉल कोर्ट का उद्देश्य कारागार में खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में सार्थक पहल करना है।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा ‘कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग’ के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नई शुरुआत के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से, जिला कारागार में खेल गतिविधियां, मानसिक संतुलन को बनाए रखने, सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामूहिक सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल स्वयं एक खिलाड़ी हैं। उनका मानना है कि जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और आत्ममंथन का अवसर भी है। खेल व्यक्ति के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र का निर्माण करता है। उनकी पहल पर ‘कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग’ के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन और नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






