Raigarh News: बेटी से अश्लील हरकत पर मां ने लगाई फटकार, युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

रायगढ़ July 27, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: बेटी से अश्लील हरकत पर मां ने लगाई फटकार, युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Raigarh News: बेटी से अश्लील हरकत पर मां ने लगाई फटकार, युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

रायगढ़। जिले में एक युवक ने धारदार कुल्हाड़ी से एक के बाद एक वार करते हुए महिला की हत्या कर दी। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौंराडांड निवासी कृष्णा राऊत ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 25 जुलाई की शाम 4 बजे के आसपास उसकी पत्नी रेखा राउत घर आ रही थी। इसी बीच लोकेश्वर यादव (21) निवासी नवागांव ने धारदार कुल्हाड़ी से एक के बाद एक वार करके महिला की हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका की बेटी से युवक ने की थी अश्लील हरकत
कृष्णा राऊत ने बताया कि 20 दिन पहले रथ देखने के लिए वह अपनी बेटी और दामाद को तमनार के क्रूशलेंगा से अपने घर लाया है, उसी दिन लोकेश्वर यादव रथ देखने के दौरान उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, जिसे उसी समय लड़की की मां ने डांट-फटकार लगाई थी।

मन में खून्नस रखा था लोकेश्वर
कृष्णा ने बताया कि दोनों परिवार के बीच आपसी सुलह हुई थी। इस दौरान लोकेश्वर के पिता ने माफी मांगी थी। इसी बात को लेकर लोकेश्वर अपने मन में खून्नस रखे था। 25 जुलाई की शाम उसने मौका मिलते ही धारदार कुल्हाड़ी से एक के बाद एक हमला कर रेखा की हत्या कर दी।

बीच सड़क में कुल्हाड़ी से मारा
मृतका के पति कृष्णा ने बताया की कुल्हाडी के वार से उसकी पत्नी रेखा का गला, नाक, दाहिना जबडा कट गया। खून अधिक बह जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लुकेश्वर यादव कुल्हाडी को वहां फैंककर चला गया।

खबर शेयर करें: