CG Weather: मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ June 22, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG Weather: मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

CG Weather: मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

 

 रायपुर. मानसून के प्रवेश के बाद जब प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़नी थी, तब मध्य क्षेत्रों में ग्रीष्मलहर की चेतावनी जारी करनी पड़ रही है. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है. अब तक अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने से मानसूनी सुस्ती खत्म होने के आसार कम है.

जून के बीते 21 दिनों में राज्य में केवल 32.3 मिमी. बारिश हुई है और किसी भी जिले में सामान्य वर्षा का कोटा पूरा नहीं हुआ है. पिछले साल मई में मानसून 21 जून तक पूरे प्रदेश में पहुंच गया था. लेकिन इस बार यह बस्तर तक में एंट्री नहीं कर पाया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. अगले दो दिनों तक मध्य इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. वहीं कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है.

बिलासपुर में पारा 41 डिग्री के पार
प्रदेश के बिलासपुर में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा, यहां 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रायपुर में आज (सोमवार) बादल छाए रह सकते हैं. गरज-चमक के साथ बारिश की हो सकती है. शहर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद में तेज हवा चलने, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

खबर शेयर करें: