विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में किया जनसंपर्क अभियान, वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ December 2, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में किया जनसंपर्क अभियान, वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में किया जनसंपर्क अभियान, वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए

पंडरिया: विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया के वार्ड क्रमांक-06 में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से भेंट कर उनकी आवश्यक सुझाव और समस्याओं को सुना।

विधायक बोहरा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ, सुदृढ़ व्यवस्थाएँ और सतत विकास सुनिश्चित करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण और नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद और सेवा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

खबर शेयर करें: