आटे में मिला दें बस ये एक चीज, ठेले जैसे करारे बनेंगे गोलगप्पे, जान लें घर पर बनाने का आसान तरीका

Making golgappas: घर पर गोलगप्पे बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती उन्हें मार्केट जैसा करारा बनाना और लंबे समय तक फूला हुआ रखना होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके गोलगप्पे भी ठेले वाले की तरह एकदम कुरकुरे बनें, तो बस यह एक जादुई चीज़ आटे में मिला दें।
घर पर करारे गोलगप्पे कैसे बनाएं
गोलगप्पा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। ज्यादातर लोग मार्केट में गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाला गोलगप्पा गंदे तेल में तला हो सकता है। दुकानदार एक ही तेल को कई बार इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में घर पर हही आप गोलगप्पा बना सकते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर मार्केट जैसे करारे गोलगप्पे नहीं बनते। अगर आपकी भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर मार्केट जैसा करारा गोलगप्पा कैसे बना सकते हैं।
कैसे तैयार करें गोलगप्पे का आटा?
गोलगप्पा बनाने के लिए इसका आटा तैयार करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आप आधा किलो आटा लें। फिर इसमें 100 ग्राम सूजी मिलाएं। इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर मिलाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा में अंतर होता है। कई बार लोग बेकिंग सोडा ही डाल देते हैं। इसके बाद इसमें धीरे धीरे पानी डालते हुए आटा गूथ लें। ध्यान रहे कि आटा थोड़ा सख्त रखें। जब आटा गूंथ जाए तो इसे आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर छोड़ दें। फिर आटा को अच्छी तरह गूथ लें। अब आटे की छोटी छोटी लोइयां बनाएं इसके बाद इन लोइयों को पतला बेल लें।
गोलगप्पा तलने का तरीका
गोलगप्पे को तलने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर फ्लेम को मीडियम करके गोलगप्पे को तलें। ज्यादा तेज आंच पर गोलगप्पे को तलने से वो जल सकते हैं। जब गोलगप्पे पूरी तरह फूल जाएं तो इसे निकाल लें। तलने के बाद गोलगप्पे को कम से कम 2 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इससे करारापन आएगा। फिर इसका आनंद लें।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






