रायपुर पश्चिम में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप, मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा

छत्तीसगढ़ December 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर पश्चिम में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप, मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा

रायपुर पश्चिम में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप, मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 से 22 दिसंबर तक शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह पहल रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत द्वारा की गई है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कैंप स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उद्घाटन समारोह 18 दिसंबर को होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहेंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व महापौर सुनील सोनी, महापौर मिनल चौबे और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पांच दिवसीय इस कैंप में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। आयुर्वेद और एलोपैथी सहित विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम परामर्श और इलाज उपलब्ध कराएगी। विधायक राजेश मूणत ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

खबर शेयर करें: