Raigarh News: बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर जीवर्धन चौहान, नालों का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या रोकने निगम अमला को दिए आवश्यक निर्देश

रायगढ़ May 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर जीवर्धन चौहान, नालों का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या रोकने निगम अमला को दिए आवश्यक निर्देश

Raigarh News: बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर जीवर्धन चौहान, नालों का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या रोकने निगम अमला को दिए आवश्यक निर्देश

रायगढ़। आगामी बरसात को देखते हुए शहर में जलभराव एवं नालों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में महापौर जीवर्धन चौहान ने आज सुबह-सुबह एम.आई.सी. सदस्यों एवं नगर निगम कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख नालों एवं जलनिकासी स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने भोग्ता पुलिया, पैठू डबरी सहित अन्य प्रमुख नालों की स्थिति का जायजा लिया तथा संभावित जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नालों की नियमित सफाई, अवरोध हटाने तथा पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले नगर निगम द्वारा लगातार नालों एवं जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि आमजन को जलभराव, गंदगी एवं आवागमन की समस्याओं से राहत मिले। उन्होंने कहा कि निगम की टीम लगातार फील्ड में कार्य कर रही है और जहां भी समस्या की संभावना दिखाई दे रही है, वहां पहले से आवश्यक तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी उद्देश्य से नगर निगम की टीम लगातार मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है।निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी. सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, भाजपा कार्यालय मंत्री दिबेश सोलंकी, एवं नगर-निगम स्वच्छता अधिकारी रमेश तांति उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: