रायगढ़

Raigarh: केवड़ाबाड़ी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का महापौर ने किया निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

 

रायगढ़। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की सूचना मिलते ही महापौर जीवर्धन चौहान ने जल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर जल आपूर्ति व्यवस्था शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद प्रतिनिधि संदीप क्षत्रीय, निगम के एई सूरज देवांगन, सब इंजीनियर मुन्ना ओझा सहित निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि यह पाइपलाइन 32 एमएलडी फिल्टर प्लांट से ओवरहेड टैंक में पानी भरने वाली मुख्य फीडर लाइन है, जिससे वेयरहाउस एवं राजीव नगर पानी टंकियों में जल आपूर्ति की जाती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए महापौर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महापौर चौहान ने कहा कि नगरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है और मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण कर आपूर्ति सामान्य की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button