व्यापार

1 लीटर में चलेगी 30 KM, Maruti पेश करने जा रही ये सस्ती Hybrid कार, कीमत बस इतनी

Maruti Fronx Hybrid: भारत में मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर Fronx SUV का हाइब्रिड वर्जन पेश करने जा रही है. इस नई Fronx Hybrid को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है और इसका संभावित डेब्यू India Mobility Global Expo 2026 में हो सकता है. हाल ही में गुरुग्राम में इस कार को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था.

नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मौजूदा पेट्रोल मॉडल से महंगी होगी. माना जा रहा है कि इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी. वर्तमान में Fronx की कीमत 7.59 लाख से 12.95 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. ऐसे में हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 8 लाख से 15 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. इस रेंज में यह SUV मिडिल-क्लास ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है.

कितना माइलेज देगी Maruti Fronx Hybrid?
Maruti Fronx Hybrid में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. यह सीरीज हाइब्रिड सेटअप है, जिसमें पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगी. इस नई तकनीक की मदद से Fronx Hybrid का माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है. यह मौजूदा पेट्रोल वर्जन (20.01–22.89 किमी/लीटर) और CNG वेरिएंट (28.51 किमी/किग्रा) से काफी बेहतर है.

गाड़ी के फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Maruti Fronx Hybrid में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ मिलने की उम्मीद है. टॉप मॉडल में कंपनी लेवल-1 ADAS का फीचर भी शामिल कर सकती है, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगी.

Maruti हमेशा से अपने सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाने पर जोर देती है. Fronx Hybrid में मौजूदा मॉडल जैसे ही सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं.

 





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button