छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आदमखोर तेंदुआ पिंजरे मै कैद, 6 लोगों पर कर चुका था हमला, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आदमखोर तेंदुए को पिंजरे मै कैद किया। दुधावा क्षेत्र के आछी डोंगरी में पिंजरे में कैद हुआ है। यह तेंदुआ 2024 से अब तक कुल 6 ग्रामीण और बच्चों पर हमला कर चुका था।

 

अब तक हो चुकी है 6 घटनाएं
कांकेर जिले के दुधावा इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बीते कुछ दिनों से लगातार तेंदुआ के आसपास होने की खबर विभाग को मिल रही थी।जिसकी निगरानी के लिए 20 कैमरे लगाए गए थे। लोग अपने आप को खतरे की जद में जानकर दहशत में जीने को मजबूर थे। जिसे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। बताया जा रहा है दुधावा क्षेत्र में तेंदुआ के हमले की 6 घटनाएं हो चुकी है। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी।विभाग के अनुसार पकड़े गए तेंदुआ का उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष है। इलाके में और भी तेंदुए मौजूद है।

 

भालू ने किया था महिला पर हमला
वहीं दो दिनों पहले गौरेला- पेंड्रा- मरवाही में दर्दनाक घटना घटी थी। यहां के मरवाही वन मंडल के बरवासन गांव में भालू आ घुसा। भालू ने यहां घर के बाहर खड़ी महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। भालू के हमले में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से वन विभाग अलर्ट हो गई थी। जंगली इलाकों से सटे गांवों में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही थी।

 







घर में काम करते वक्त किया था हमला
पीड़िता पर्वतिया बाई अपने घर के बाहर बाड़ी में काम कर रही थीं, तभी अचानक वहां भालू आ धमका। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए हमले से पर्वतिया हड़बड़ा गईं और चीखने लगीं। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस एवं वन विभाग को घटना की सूचना दी थी। वन विभाग ने महिला को तत्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की थी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button