रायगढ़

Raigarh News: सब्जी बनाने के मामूली विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला, आरोपी गिरफ्तार 

रायगढ़, 18 दिसंबर । पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त पर टंगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।







घटना के संबंध में प्रार्थी सतीश कुमार राठिया पिता — उम्र 25 वर्ष निवासी जोबी ने 15 दिसंबर को पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है, जिसके चलते वह अपने दोस्त राम गोपाल यादव के घर पर साथ में खाना बनाकर खाता था। दिनांक 13 दिसंबर 2025 शनिवार की रात मछली की सब्जी बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान सतीश द्वारा यह कहे जाने पर कि वह ही हमेशा खाना बनाता है और राम गोपाल कोई सहयोग नहीं करता, आरोपी राम गोपाल यादव गाली-गलौज पर उतर आया और पास में रखे टंगिया को उठाकर उसके पासे से सतीश पर हमला कर दिया।

मारपीट की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 628/2025 धारा 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घायल सतीश कुमार राठिया का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके दाहिने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। गंभीर चोट की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 118(2) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी राम गोपाल यादव पिता फिर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी जोबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा घटना में प्रयुक्त टंगिया को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ हेड कांस्टेबल दशरथ लाल सिदार एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button