मनोरंजन

5 मिनट में बनाएं जखिया आलू, इतना लजीज और चटपटा कि पेट तो फुल हो जाएगा, मन नहीं भर पाएगा 

 

How To Make Jakhiya Aloo: क्या आप भी अपनी छोटी-मोटी भूख को शांत करने के लिए झटपट बन जाने वाली किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए जखिया आलू की रेसिपी, एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा समय चाहिए होगा और न ही ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी। आइए जखिया आलू बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

जखिया आलू बनाने के लिए सामग्री
जखिया आलू बनाने के लिए आपको बॉइल्ड आलू, घी, भुना हुआ जीरा, जखिया, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च और नमक की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको बॉइल्ड आलू को छील लेना है। अब इन बॉइल्ड आलू को बराबर शेप में काट लीजिए। इसके बाद आपको पैन में घी डालकर इसे गर्म कर लेना है।

फॉलो करें ये स्टेप्स
गर्मागर्म घी में सबसे पहले जखिया डालिए। अब इसी पैन में जीरा डालकर इसे चटकने दीजिए। अब पैन में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, हरी मिर्च और नमक भी एड कर दीजिए। अब आपको थोड़ी देर तक बॉइल्ड आलू को भी कुक करना है और सारे मसालों को आलू के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। जब सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाएं और मिक्स हो जाएं, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

कैसे बढ़ाएं स्वाद?
अब आप जखिया आलू को सर्व कर सकते हैं। अगर आप इस डिश के स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इसके ऊपर नींबू का रस भी डाल सकते हैं। आखिर में आप थोड़ा सा जीरा पाउडर भी बुरक सकते हैं। कुल मिलाकर झटपट बन जाने वाली इस डिश का स्वाद न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आएगा। आप इस डिश को ब्रेकफास्ट में या फिर स्नैक्स में ट्राई कर सकते हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button