छत्तीसगढ़

CG: चार अधीक्षक सस्पेंड, छात्रों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर लाखों का राशन-शिष्यवृत्ति घोटाला, सरकार ने चार अधीक्षकों को किया निलंबित

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर लाखों के राशन-शिष्यवृत्ति घोटाले में चार पोटाकेबिन अधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अधीक्षकों में आदित्य ठाकुर, प्रभारी अधीक्षक नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक आवासीय विद्यालय भटवाड़ा।

 

लक्ष्मीनारायण ओढदल प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यालय सेण्ड्र्ापल्ली।

पुष्पलता सोनी प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यालय संगमपल्ली।

रघुनंदन मौर्य प्रभारी अधीक्षक, आवासीय विद्यायल भटवाड़ा।



















जानिए निलंबित अधीक्षकों को क्या थे आरोप

 

दरअसल, बीजापुर के पोटाकेबिनों में हुए वित्तीय अनियमित्ता और राशन घोटाले की शिकायत जिला शिक्षा विभाग से की गई थी। इस शिकायत के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने जांच के आदेश दिये थे। जांच दल बीजापुर के विभिन्न पोटाकेबिनों में पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि कागजों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दिखाई गई थी, लेकिन मौके पर आधे से भी कम बच्चे मौजूद थे। जांच टीम को पता चला कि पिछले साल जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित थे, इसके बाद भी उनके नाम पर सब्जी, राशन मंगाई गई, जब बच्चे ही नहीं थे तो सब्जी और राशन कैसे मंगाए गये?

 

जांच दल ने माना कि राशन, सब्जी के नाम पर सरकारी राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया। पोटाकेबिन के अधीक्षकों की मिलीभग से शासन को लाखों रूपये का चूना लगाया गया। यहां तक की शिष्यवृत्ति की राशि में भी घोटाला किया गया। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और पोटाकेबिन के चार अधीक्षकों को निलंबित कर दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button