CG News: पुलिस की बड़ी सफलता; फिल्मी स्टाइल में तस्करी नाकाम,गुप्त चैंबर में छिपा था गांजा, 53 किलो गांजा सहित 28 लाख की जप्ती, 1 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए, टाटा ट्रक के गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जाए जा रहे 53 किलो से अधिक गांजा को बरामद किया है। इस मामले में एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त कुल सामग्री की कीमत लगभग 28 लाख 10 हजार रुपये है।








गुप्त चैंबर में छिपा था गांजा, पुलिस की सूझबूझ से हुआ खुलासा
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशों के तहत, थाना चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर टाटा ट्रक (RJ-40 GA-0689) को रोका। तलाशी के दौरान, पुलिस ने ट्रक में विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए एक गुप्त चैंबर को खोज निकाला। इस चैंबर में 51 पैकेटों में लगभग 53.012 किलोग्राम अवैध गांजा छिपाया गया था। पुलिस की सतर्कता और पेशेवर कौशल के चलते तस्करों की चालाकी नाकाम हो गई। जब्त गांजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।
अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अंतर्राज्यीय तस्कर सोहेल खान (उम्र 21 वर्ष, निवासी झालावाड़, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 35/2025, धारा 20(बी)(2)(सी) NDPS एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कुल जप्ती का विवरण:
सामग्री अनुमानित कीमत
गांजा (53.012 किग्रा) ₹13,00,000
टाटा ट्रक ₹15,00,000
मोबाइल फोन ₹10,000
कुल जप्ती ₹28,10,000
एसपी की सख्त चेतावनी
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधी चाहे कितनी भी ‘फिल्मी स्टाइल’ अपनाएँ, कबीरधाम पुलिस के सामने उनकी चालाकी नाकाम है। उन्होंने तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों को संदेश दिया है कि जिले में किसी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी की अनुमति नहीं दी जाएगी।












![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |