रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4380 किलो टीना स्क्रैप और माजदा वाहन सहित 16 लाख से अधिक का माल जब्त

 

रायगढ़, 13 नवम्बर 2025। कोतरारोड पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन से भारी मात्रा में टीना स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप और वाहन की कुल कीमत ₹16 लाख 05 हजार 120 रुपये है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कत्थई रंग की टाटा माजदा वाहन (क्रमांक CG 04 NQ 9652) में अवैध टीना स्क्रैप लोड कर ओडिशा की ओर से रायगढ़ की तरफ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोसमनारा तिराहा ओवरब्रिज रायगढ़ के पास घेराबंदी की।

जांच के दौरान वाहन को रोका गया और चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम वशिष्ठ नायक पिता बोईलुचन नायक (उम्र 39 वर्ष), निवासी हल्दीपाली, थाना आमापाली, जिला बरगढ़ (ओडिशा) बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में स्क्रैप लदा पाया गया। चालक से स्क्रैप के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

कोतरा रोड पुलिस ने वाहन से 4380 किलोग्राम टीना स्क्रैप (कीमत ₹1,05,120) तथा कत्थे रंग की टाटा माजदा वाहन (कीमत ₹15,00,000) जप्त की। कुल जुमला संपत्ति ₹16,05,120 रुपये की जब्त की गई है। प्रकरण में माल को चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर इस्तगासा क्रमांक 07/2025 धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय एक्का और आरक्षक दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button