छत्तीसगढ़

CG News: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर लगातार जारी है। पुलिस विभाग के बाद अब वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में 16 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रमोट किए गए इन 16 अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अधिकारियों के यह तबादले विभागीय कार्यों की बेहतर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक सुधार को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

आदेश पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। यह कदम विभाग में पारदर्शिता और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विभिन्न जिलों और प्रभागों में वाणिज्यिक कर प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने की उम्मीद है।

 

देखें लिस्ट













raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button