रायगढ़
Raigarh News: रायगढ़ में बड़ा हादसा; ढिमरापुर चौक के पास अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, 7 मजदूर थे सवार, 2 मजदूर घायल, इलाज जारी

रायगढ़। रायगढ़ के ढिमरापुर चौक के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार के चलते मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह हादसा आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अवैध रेत से भरा था और इसमें महिला मजदूर समेत कुल 7 लोग सवार थे। ट्रैक्टर पलटने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरा। इस भीषण हादसे में 2 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों बाहर निकाल लिया गया। 5 लोगों को मामूली चोटे आई है।
स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अब हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






