CG में तेंदुए की दहशत; घर में घुसकर पालतू कुत्ते का कर डाला शिकार, CCTV में कैद हुई घटना

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से तेंदुए से दहशत फ़ैल गया है। यहां के ग्राम बाबू सालेटोला के एक किसान के घर में देर रात तेंदुआ आ धमका इस दौरान भूखे तेंदुए ने घर के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया और भाग निकला। यह पूरी घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई है।वहीं मामला सामने आने के बाद से ही वन विभाग की टीम तेंदुएं की निगरानी में लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्राम बाबू सालेटोला का है। यहां पर सोमवार की रात एक किसान धर्मेश साहू के घर की दीवार फांदकर तेंदुआ घर में घुस गया था। इस दौरान भूखे तेंदुए ने घर के पालतू डॉग को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर दीवार फांदकर जंगल की ओर तेजी सेभाग निकला। इससे पहले यह तेंदुआ भाजपा पार्षद के घर में भी जा घुसा था।
कुत्ते को बनाया शिकार
सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा की आंगन में खून फैला हुआ है और उनका पालतू कुत्ता गायब है। इसके बाद उन्होंने घर के CCTV को खंगाला। जिसका विडियो देखने के बाद सभी दंग रह गए। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, रात के समय तेंदुआ घर में घुसा। इसके बाद उसने आंगन में सो रहे कुत्ते का गला दबोच लिया। एक दिन पहले ही भाजपा पार्षद के घर भी यह तेंदुआ घुसा था।