Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर चालक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ August 20, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर चालक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर चालक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़, रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड की ट्रेलर पार्किंग में एक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय कुमार, निवासी मध्य प्रदेश, के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार का शव बुधवार सुबह उसकी गाड़ी, जिसका नंबर CG 04 NV 6898 है, के नीचे मिला। पुलिस को आशंका है कि रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। तमनार पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

खबर शेयर करें: