कोरबा: मौत की खाई बनी भारतमाला सड़क! कांग्रेस नेता की कार तीन बार पलटी, दो की मौके पर ही मौत

कोरबा।
निर्माणाधीन भारत माला सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गुरुवार रात कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अनियंत्रित कार खाई में गिरकर तीन बार पलटी, जिसमें कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
शादी की खुशियां, रास्ते में बन गईं मातम
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ
-
जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल,
-
मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू,
-
और राहुल नामक एक अन्य युवक सवार थे।
रास्ता भटका, मौत के मुहाने में पहुंची कार
चारों लोग रात करीब 9:30 बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने की वजह से उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। जैसे ही वाहन निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचा, संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार गिरते ही तीन बार पलटी, जिससे अंदर बैठे लोग संभल भी नहीं पाए।
मौके पर ही तोड़ दिया दम
हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। चोटें इतनी भयावह थीं कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निर्माणाधीन सड़कें फिर सवालों के घेरे में
इस हादसे ने एक बार फिर निर्माणाधीन सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और लाइटिंग न होने के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






