जशपुर: नाले में गिरी स्पीड दौड़ रही कार, सवार थे 4 लोग, बाल-बाल बचे

रायगढ़ May 25, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
जशपुर: नाले में गिरी स्पीड दौड़ रही कार, सवार थे 4 लोग, बाल-बाल बचे

जशपुर: नाले में गिरी स्पीड दौड़ रही कार, सवार थे 4 लोग, बाल-बाल बचे

जशपुर। आज जशपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और बेकाबू कार सडक़ किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान खरकट्टा गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जेसीबी मशीन की मदद से कार को नाले से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

खबर शेयर करें: