छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: ग्रामीणों की सूचना पर 15 गौ-वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अब निर्णायक जंग छेड़ दी है। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब ग्रामीणों की सटीक सूचना पर पुलिस ने 15 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गत दिनों गौ तस्करी के संभावित रास्तों पर, सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, व ग्रामीणों के मध्य पहुंच कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत उनसे मिल कर, गौ तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में, विश्वास पैदा करते हुए, पुलिस की सहायता की अपील की गई थी।

जिसके मद्देनजर जशपुर पुलिस को ग्रामीणों के सहयोग से थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाथीसार के जंगल के रास्ते से 12नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.03.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर हाथीसार के जंगल के रास्ते से भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल हांक कर, मारते पीटते हुए, झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा, हाथीसार के जंगल में घेरा बंदी कर, 12नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया है व साथ ही तीन गौ तस्कर नाम 1.असरफुल कादरी, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोविंदपुर, (झारखंड)*
2. शरीफ अंसारी उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डढ़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर छ ग।
3. एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेने में सफलता मिली है, पूछताछ पर उसके द्वारा गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं जा सकते पर, उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य गौ तस्करों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।







इसी क्रम में चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत भी आज दिनांक 16.03.26 की सुबह 06.00 बजे ग्राम गोढ़ीटोली के पास, ग्रामीणों की सूचना पर 03 नग गौ वंशों को पैदल हांक कर झारखंड ले जा रहे दो गौ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से गौ वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, गौ तस्कर क्रमशः 1. याकूब खान उम्र 45 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ ग।*
2. सरवर आलम उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध चौकी आरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि डीआई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने गत एक सप्ताह में दिनांक 07.03.26को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत बेने चटकपुर से 12 नग गौ वंशों को व दिनांक 10.03.26 को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डांड टोली के ग्रामीण रास्ते से 12 नग गौ वंशों तथा दिनांक 11.03.29 को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसरा के जंगल से भैंस सहित 20 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है साथ ही तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दिनांक 14.03.29 को जशपुर पुलिस ने चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक पिकअप वाहन क्रमांक JH – 01FP -0455 से 11 नग गौ वंशों को मुक्त कराया है।

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस के द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button