छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करों से बरामद किया 40 लाख का गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के कारोबारियों पर एक और बड़ी चोट की है। ओडिशा सीमा से सटे लावाकेरा चेक पोस्ट पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक लग्जरी वरना कार से 67 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी के इस खेल के पीछे शामिल एक महिला की तलाश सरगर्मी से जारी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.02.26 को थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सिल्वर कलर की हुंडई वरना कार क्रमांक DL-8C- AX – 8014 से एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक गांजा को , उड़ीसा राज्य की ओर से, लावाकेरा,तपकरा होते हुए, ले जा रहा है, जिस पर थाना तपकरा पुलिस के द्वारा तत्काल मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम के साथ, लावाकेरा बैरियर में नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाने लगी, इसी दौरान उड़ीसा राज्य की ओर सेको संदिग्ध सिल्वर कलर की हुंडई वरना कार क्रमांक DL-8C- AX – 8014 आता दिखाई देने पर, पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी कर उक्त संदिग्ध कार को रोका गया, पूछताछ पर कार का चालक ने अपना नाम सुमन कुमार हिमांशु उम्र 36 वर्ष निवासी मंडईडीह , थाना पातेपुर , जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा संदेह होने पर जब संदिग्ध कार की तलाशी ली गई तो, उसके डिक्की में, स्टेपनी रखने के कि जगह पर, छिपाकर रखा गया, प्लास्टिक की बोरी मिली, जिसमें 65 पैकेट में 67 किलो 135 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को रखा गया था, जिसे पुलिस के द्वारा बरामद कर जप्त कर लिया गया। व संदिग्ध आरोपी सुमन कुमार हिमांशु को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वरना कार क्रमांक DL-8C- AX – 8014 व दो मोबाइल फोन को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार सहित जप्त अवैध मादक प्रदार्थ की कि कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रु है जिसमें कार की कीमत 06 लाख 50 हजार व अवैध मादक प्रदार्थ गांजे की अनुमानित कीमत 33 लाख 50 हजार रुपए है।

पूछताछ पर आरोपी सुमन कुमार हिमांशु ने पुलिस को बताया कि दो तीन माह पूर्व हाजीपुर बिहार में उसकी पहचान एक महिला से हुई थी, उसी के कहने पर वह, महिला के साथ संबलपुर उड़ीसा आया था, जहां से वह अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लेकर संदिग्ध महिला के साथ कार से बिहार ले कर लौट रहा था, उसकी महिला साथी उड़ीसा राज्य में ही कार से उतर गई व आरोपी को अकेले ही अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लेकर पटना बिहार ले जाने हेतु बोली थी, जिसके सम्बन्ध में संदिग्ध महिला के द्वारा आरोपी को कुछ रकम देने की भी बात की गई थी, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुमन कुमार हिमांशु की निशान देही पर, उसकी महिला साथी को भी चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले में आरोपी के द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा खरीदी के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस के द्वारा आरोपी तस्कर के विरुद्ध थाना तपकरा में 20 (बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सुमन कुमार हिमांशु उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,

मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक राम जी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक अमित त्रिपाठी, धीरेन्द्र मधुकर, महिला आरक्षक मंजू यादव, व लावाकेरा पुलिस चेक पोस्ट से प्रधान आरक्षक प्रकाश वाजपाई, आरक्षक सागर नायक व नगर सैनिक डमरूधर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने तपकरा क्षेत्र में एक कार से 67 किलो ग्राम से अधिक अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button