छत्तीसगढ़

Jashpur News: लूट करने आये आरोपियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, महिला की मौत, मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस 

जशपुर।  जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने लूट की नियत से बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बुजुर्ग के नाती को भी बेदम पीटा है। आरोपियों ने घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कांसाबेल थाना के ग्राम पंचायत बटाईकेला गांव की घटना है। अब से कुछ देर पहले दो बदमाश लूट की नियत से ग्राहक सेवा केंद्र एसबीआई बैंक संचालक की दुकान में पहुंचे। इस दौरान दोनों आरोपी दुकान संचालक संजू से लूट करने लगे।

लूट का विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने दुकानदार युवक को बेदम पीटा। नाती को मार खाता देख बुजुर्ग दादी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो बदमाशों ने उस पर दनादन गोली चला दी।

इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिनकी तलाश जशपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button