Jashpur News: एनएच 43 पर बाइक पलटने से युवक की मौत, नेशनल हाईवे पर घंटों होता रहा हंगामा, मौके पर पहुँची 2 थाने की पुलिस

जशपुर। जशपुर के एनएच 43 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चराई डाँड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और नेशनल हाईवे पर घंटों हंगामा होता रहा।
हादसा रविवार शाम का है, जब बासुदेवपुर निवासी एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे 2 घंटे तक 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची।
एम्बुलेंस की देरी से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जब दुलदुला और कुनकुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अपने वाहन से ले जाने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों की जिद थी कि जब तक 108 एम्बुलेंस नहीं आएगी, तब तक न तो शव उठेगा और न ही घायल को ले जाने दिया जाएगा।
करीब 2 घंटे के हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद जब एम्बुलेंस पहुँची, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस हंगामे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस घटना ने एक बार फिर जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






