CG News: मामूली बात पर युवक ने की खुदकुशी; पिता से मांगे पांच हजार,दूसरे से दिलवाने की बात पर उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ October 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: मामूली बात पर युवक ने की खुदकुशी; पिता से मांगे पांच हजार,दूसरे से दिलवाने की बात पर उठाया खौफनाक कदम

CG News: मामूली बात पर युवक ने की खुदकुशी; पिता से मांगे पांच हजार,दूसरे से दिलवाने की बात पर उठाया खौफनाक कदम

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पिता से पांच हजार रुपए की मांग पूरी न होने और पैसे दूसरे भाई से दिलवाने की बात से नाराज होकर एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से शिक्षक परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकनी प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक दयाराम गोंड़ का बड़ा बेटा कृष्णा सिंह (जिसकी शादी हो चुकी है) ने 12 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे शराब के नशे में अपने पिता से पांच हजार रुपए की मांग की। शिक्षक पिता के पास उस वक्त जेब में नगद पैसे नहीं थे। इस दौरान उनका दूसरा बेटा संतोष वहां आ गया। पिता ने संतोष से कहा कि यदि उसके पास पैसे हैं, तो वह कृष्णा को पांच हजार रुपए दे दे।
‘अब से मैं खुद कमा लूंगा’
पिता के खुद पैसे न देकर दूसरे भाई से पैसे दिलवाने की बात पर कृष्णा नाराज हो गया। उसने गुस्से में कहा कि आप दूसरे से पैसा दिलवा रहे हो, खुद से नहीं दे सकते हो। मुझे अब से पैसा मत देना, मैं खुद कमा खा लूंगा। इसके बाद पिता अपनी ड्यूटी पर स्कूल चले गए।
फोन पर मिली सूचना और अस्पताल में मौत
शिक्षक पिता के स्कूल चले जाने के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि कृष्णा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है और वे उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये हैं। प्रतापपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की इस तरह अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

खबर शेयर करें: