रायगढ़

Raiggarh News: जेएसपी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

रायगढ़।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील एंड पाॅवर में अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर योग किया। एक घंटे तक चले अभ्यास के दौरान योग गुरू के मार्गदर्शन में जेएसपी परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन किए।

जेएसपी द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सुबह 6ः30 बजे से एक घंटे के योगाभ्यास का कार्यक्रम पुराने क्लब हाउस मैदान स्थित व्हाइट हाउस में किया गया। सुबह तय समय पर बड़ी संख्या में जेएसपी परिवार के सदस्य योग के लिए पहुंचे। योग गुरू ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

अनुलोम-विलोम, प्राणायाम से लेकर सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया। अभ्यास के बाद जेएसपी के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही योग को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। आज की व्यस्त दिनचर्या के बीच योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे हम अपने शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने के साथ ही अपनी आंतरिक शक्ति को भी मजबूत कर सकते हैं।

इससे हमें अपने जीवन में संयम, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मान रही है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इस दौरान बड़ी संख्या में जेएसपी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बनाते हुए नियमित तौर पर योग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button