रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, संदिग्ध लेन-देन की जांच तेज

छत्तीसगढ़ December 4, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, संदिग्ध लेन-देन की जांच तेज

रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, संदिग्ध लेन-देन की जांच तेज

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयकर विभाग द्वारा सोमवार को लोहा कारोबार से जुड़े कई कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। विभाग की टीमों ने सुबह से ही दो से तीन प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस और औद्योगिक प्लांट में दबिश देकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने ओम स्पंज के मालिक अरविंद अग्रवाल और अमर अग्रवाल के ठिकानों पर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि इन कारोबारियों ने आय के स्रोतों को छिपाने के लिए संदिग्ध लेन-देन किए और कर चोरी की कोशिश की।

अधिकारियों ने घरों और कार्यालयों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों में भी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक डेटा खंगाला। टीम को कई महत्वपूर्ण कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी कुछ अन्य संबंधित कारोबारियों और सहयोगियों के ठिकानों तक भी पहुंच चुकी है, जिससे यह मामला और बड़ा हो गया है।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। जांच पूरी होने के बाद विभाग द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

खबर शेयर करें: