दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CM साय, बलौदाबाजार में देंगे 194 करोड़ की सौगात
लोकार्पण, भूमिपूजन और हजारों हितग्राहियों को सहायता वितरण आज होगा

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। समारोह में भाग लेने के बाद वे बलौदाबाजार जिले के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गोत्सव मैदान में आयोजित विशाल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय जिले को कुल 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 41 करोड़ 91 लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण तथा 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
कार्यक्रम में 16,013 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि, सामग्री और चेक का वितरण किया जाएगा। प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं—
-
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1,073 हितग्राहियों को आवास की चाबी।
-
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 5,000 किसानों को अधिकार अभिलेख का वितरण।
-
साइबर फ्रॉड प्रकरण में 27 लाख रुपये की राशि वापसी।
-
श्रम विभाग द्वारा 83 लाख रुपये के चेक का वितरण।
-
आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8,333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति।
-
छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के 16 हितग्राहियों को 25 लाख रुपये के चेक।
-
खादी ग्रामोद्योग द्वारा 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये।
-
“हम होंगे कामयाब” योजना में 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रुपये का चेक वितरण।
कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का उद्देश्य जिले में विकास की रफ्तार को तेज करना और अधिकाधिक लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






