छत्तीसगढ़

सूरजपुर में युवक ने शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो और 40 अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल

 

सूरजपुर/बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कॉलेज छात्रा से सूरजपुर के युवक ने पहले दोस्ती की, जिसके बाद उसे प्यार करने का वादा किया। फिर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया फिर उसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। यही नहीं युवती जब प्रेग्नेंट हुई, तब युवक ने धमका कर उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।चिकित्सा आपूर्ति

टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि 19 साल की लड़की कॉलेज की छात्रा है। वहीं, सूरजपुर के मानपुर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाला साजिद अहमद (25) पिता मुस्ताक अहमद भी सरकंडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। करीब साल भर पहले युवक-युवती की पहचान हुई, जिसके बाद युवक ने सोशल मीडिया के जरिए उससे बातचीत शुरू की। इस दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। फिर युवक ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी करने का वादा किया। युवती भी उसकी बातों में आ गई।

किराए के मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

युवती ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में युवक उसे घूमाने के बहाने ले गया। इस दौरान उसे सरकंडा क्षेत्र के अपने किराए के घर में ले गया, जहां शादी करने का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने चुपके से अपने मोबाइल पर युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।

40 फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल









आरोपी साजिद ने युवती का अलग-अलग 40 फोटो वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया और उसके परिचितों के पास भेजकर उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा, जिसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा, जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई।

शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने दी धमकी

युवती ने प्रेग्नेंट होने पर शादी करने का दबाव बनाया, तब साजिद ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे घर बुलाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी हरकतों से युवती मानसिक तनाव में आ गई। शारीरिक और मानसिक शोषण से तंग आकर युवती ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वो हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button