Raigarh News: रायगढ़ में मछली कंपनी के ड्राइवर दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपए की लूट, बदमाश एक्टिवा छोड़कर भागे, जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़ September 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में मछली कंपनी के ड्राइवर दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपए की लूट, बदमाश एक्टिवा छोड़कर भागे, जांच में जुटी पुलिस 

Raigarh News: रायगढ़ में मछली कंपनी के ड्राइवर दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपए की लूट, बदमाश एक्टिवा छोड़कर भागे, जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। एमएम फिश कंपनी के वाहन चालक मोहम्मद रफीक से तीन बदमाशों ने करीब 2 लाख 57 हजार 660 रुपए लूट लिए।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर मछली सप्लाई कर रकम कलेक्शन के बाद बिलासपुर लौट रहा था। इसी दौरान खड़गांव-सिथरा मार्ग पर एक्टिवा सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और हथियार दिखाकर नकदी छीन ली।

वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी एक्टिवा छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। स्कूटी का नंबर प्लेट भी छिपाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस टीम जांच में लग गई है।

खबर शेयर करें: