Jashpur News: घर के अंदर मिली 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश, कई दिनों से था बीमार, घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना; जांच में जुटी पुलिस
Jashpur News: घर के अंदर मिली 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश, कई दिनों से था बीमार, घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना; जांच में जुटी पुलिस
जशपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलवीर कुजूर के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेला रहता था और पिछले कुछ दिनों से बीमार बताया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बलवीर कुजूर को आखिरी बार 29 अगस्त को देखा था। इसके बाद वह आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिया। इसी बीच घर से लगातार बदबू आने लगी। लोगों को संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची। घर अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर बलवीर कुजूर मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौत की वजह तलाश रही पुलिस
दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के कुछ दिनों से बीमार होने की जानकारी सामने आई है। वह घर में अकेला रह रहा था। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।