रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में बेकाबू ट्रैक्टर का चालक बना यमराज, बाइक सवार दो ग्रामीणों को मारी टक्कर, एक की मौत

रायगढ़. रायगढ़ में घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना कापू थाना क्षेत्र में हुई।
बिलईढ़ोढ़ी ग्राम पंचायत कोटछाल निवासी चनेश सारथी ने कापू थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कल शाम लगभग 7 बजे उनके चाचा मगन सारथी और मामा देवनारायण सारथी, दोनों घरेलू सामान खरीदने के लिए कापू आए थे। सामान खरीदकर वे मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही बाइक सवार दोनों ग्रामीण पत्थलगांवखुर्द भुण्ड़ीबहरी मेन रोड किनारे पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही से और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक चला रहे मगन सारथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे देवनारायण सारथी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल एच.सी. कापू में भर्ती कराया गया है।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर, कापू पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 184-MOT, 106(1), 125(a), 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button