रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगादरहा के मुख्यमार्ग यादव मुहल्ला के पास की घटना बताई जा रही है।  इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक कों लगभग 100 मीटर तक रगड़ता रहा तब जाकर उसे पता चला कि युवक उसके ट्रक में फंसा हुआ है।







 

घटना में मृतक युवक के हाथ ,पैर के कई टुकड़े हो गए जबकि उसके माथे में गभीर चोटें आई है.जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत होने की बात कही जा रही है मोटरसाइकिल सवार मृतक की पहचान कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसाटोली के आश्रित मोहल्ला गोलियागढ़ के मोहन पैंकरा नामक के रूप में हुई है घटना के बाद ट्रक चालक अपनी वाहन लेकर भाग निकला है। घटना स्थल पर कोतबा पुलिस पहुंच गई है। और आरोपी की तलाश में जट गई है।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button