छत्तीसगढ़

CG: पत्नी की शराब की लत से परेशान पति ने गला दबाकर कर दी हत्या, फिर इस तरह से लोगों को करने लगा गुमराह

दुर्ग। दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र के पंदर गांव में पति ने शराबी पत्नी से परेशान होकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पति ने तबियत खराब होने की बात कहते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।





जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रीति वर्मा नशे की आदी थी। इसी बात को लेकर पति होरी लाल वर्मा से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी महिला नशे में पति से मारपीट कर रही थी। उसी दौरान गुस्से में आकर होरीलाल ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में लोगों को भ्रमित करने के लिए चक्कर आकर बेहोश होने की जानकारी देकर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई।

आरोपी होरी लाल वर्मा ने बताया कि औंधी गांव में कार्यक्रम के दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बीच करने लगे। उसके बाद घर वालों की सहमति से प्रीति से शादी की। 2-3 महीने होने के बाद प्रीति अलग रहने की जिद करने लगी। जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे। लेकिन उसके बाद भी नशे में आए दिन विवाद करती थी, जिससे परेशान होकर उसने गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि प्रीति की यह दूसरी शादी थी। प्रीति वर्मा अपने पहले पति से भी आए दिन विवाद करती थी जिसके चलते 5 साल पहले छोड़कर अलग रहने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button