Raigarh:  हाथियों ने धान-टमाटर की फसल रौंदी, रात खेतों में घुसा दल, ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे वनकर्मी, नुकसान का आकलन जारी

रायगढ़ November 10, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh:  हाथियों ने धान-टमाटर की फसल रौंदी, रात खेतों में घुसा दल, ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे वनकर्मी, नुकसान का आकलन जारी

Raigarh:  हाथियों ने धान-टमाटर की फसल रौंदी, रात खेतों में घुसा दल, ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे वनकर्मी, नुकसान का आकलन जारी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाथियों ने एक बार फिर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। दीपावली की रात जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतों में पहुंचा।

यहां हाथियों ने धान की फसल को पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं, लैलूंगा रेंज के कोड़माई गांव में धान के साथ टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचाया।

ओंगना, कोयलार और दरीडीह में धान की फसल बर्बाद

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के ओंगना गांव में हाथियों ने करियारी अगरिया और चमार सिंह की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, कोयलार गांव में धनाराम और दरीडीह गांव में पुरनो प्रधान की फसल बर्बाद कर दी।

इसके अलावा लैलूंगा रेंज के कोड़माई गांव में हाथियों ने धान और टमाटर की फसल को रौंद दिया। यहां बुधुराम, सुखरू, गोपाल, प्रेम कुमार भगत, गणेश, जयलाल, महेश सिंह और सुकराम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे वनकर्मी, नुकसान का आकलन जारी

खेतों में हाथियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथियों को खेतों से दूर भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी देर रात तक खेतों में ही डटे रहे। सुबह वन विभाग की टीम प्रभावित खेतों में पहुंची और फसल को हुए नुकसान का आकलन शुरू किया।

धरमजयगढ़ में 108 और रायगढ़ में 28 हाथी मौजूद

वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल में फिलहाल 108 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें 37 नर, 55 मादा और 16 शावक शामिल हैं।

वहीं, रायगढ़ वन मंडल में 28 हाथी मौजूद हैं। इनमें 10 नर, 10 मादा और 8 शावक हैं। इस तरह दोनों वन मंडलों में कुल 136 हाथी हैं। इनमें 47 नर, 65 मादा और 24 शावक शामिल हैं। हाथियों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी से वनांचल के गांवों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

 

खबर शेयर करें: