देश

आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला, तीन जवान गंभीर रूप से घायल, करीब 1 घंटे तक होती रही गोलीबारी

Attack on Army Camp: असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में आर्मी कैंप में ग्रेनेड से हमला हुआ है। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्मी कैंप में गुरुवार देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। कई ग्रेनेड विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इन धमाकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि देर रात काकोपाथर आर्मी कैंप के पास लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होती रही।

19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप पर फेंके गए ग्रेनेड

शुरुआती जानकारी के अनुसार, काकोपाथर स्थित भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप को निशाना बनाकर आधी रात के आसपास ग्रेनेड फेंके गए। इस विस्फोट में सेना के तीन जवान हुए हैं। इन घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में की गई घेराबंदी
आर्मी कैंप पर हमले के बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के आसपास नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सेना के लोग चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।

हमले के पीछे जताया जा रहा ये संदेह
अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह संदेह है कि ग्रेनेड हमले के पीछे यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA)- (इंडिपेंडेंट) गुट का हाथ है। इससे पहले बुधवार को, एनएससीएन (K-YA) गुट के संदिग्ध उग्रवादियों ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में असम राइफल्स के एक शिविर पर हमला किया था। यह शिविर जिले के मनमाओ क्षेत्र के हटमन गांव में स्थित था।









































IMG-20240424-WA0003
piyush-final--web-june-24
img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175
IMG-20240128-WA0014
img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button