छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी सफलता की तीन कुंजी: समर्पण, अनुशासन और समय प्रबंधन

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। समारोह में 195 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दीक्षांत स्मारिका और अन्य प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया।

राज्यपाल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाषा ज्ञान का माध्यम है, बाधा नहीं, और किसी भी भाषा में सच्चा ज्ञान तभी प्राप्त होता है जब हम उसमें मन, मस्तिष्क और व्यवहार से जुड़ते हैं।

राज्यपाल डेका ने दीक्षांत को केवल एक समापन नहीं, बल्कि नई शुरुआत करार दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और समाज के प्रति आभार व्यक्त करने की सीख दी। उनका कहना था कि सफलता जितनी भी प्राप्त हो, मूल्यों और माता-पिता को कभी न भूलें।

राज्यपाल ने सफलता के तीन स्तंभदृढ़ता, कड़ी मेहनत और अनुशासन—पर जोर देते हुए कहा कि यही गुण किसी भी व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का प्रभावी प्रबंधन करने का सुझाव भी दिया और कहा कि समय और स्थान दोनों हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

उन्होंने शिक्षा को केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम बताया। उनके अनुसार शिक्षक और विद्यार्थी के बीच विश्वास, संवाद और प्रेरणा का रिश्ता होना चाहिए।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए समर्पण, अनुशासन और समय का सही उपयोग अनिवार्य है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने दीक्षांत को राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में बताया।









समारोह के अंत में राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण किया। कुलाधिपति संतोष चौबे ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

राज्यपाल ने छात्रों से अपील की कि वे शिक्षा के माध्यम से न केवल स्वयं का विकास, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने की दिशा में निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button